फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman kidnapped in roorkee.

भाभी के साथ आई थी विवाहिता, भरे बाजार खींचकर उठा ले गए बदमाश

Tue, 20 Dec 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 20 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
woman kidnapped in roorkee.
अपहरण की घटना से बाजार में हड़कंप मच गया।

रुड़की में भाभी के साथ बाजार आई एक विवाहिता का कार सवार बदमाशों ने सरेराह अपहरण कर लिया। अपहरण की इस घटना से आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घंटों पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी की लेकिन, देर शाम तक विवाहिता का पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


पेपर फैक्ट्री में मशीन के पार्ट्स की सप्लाई करनेवाले सत्ती मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की पत्नी (35) मंगलवार शाम अपनी भाभी के साथ मलकपुर चुंगी के समीप स्थित विशाल मेगामार्ट जा रही थी।
विज्ञापन


दोनों महिलाएं मेगामार्ट के समीप पहुंची तो अचानक एक काले रंग की कार उनके पास आकर रुक गई। उसके तुरंत बाद कार सवार बदमाशों ने महिला को कार में खींच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता ने शोर मचाया लेकिन लेकर फरार हो गए

woman kidnapped in roorkee.
अपहरण

कार में खींचता देख महिला की भाभी ने शोर मचाया। शोर सुन कर आसपास के लोग जब तक घटनास्थल पर पहुंचे तब तक कार बहुत दूर जा चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत वायरलैस पर सूचना फ्लैश की।

साथ ही पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया लेकिन, देर शाम तक महिला का पता नहीं चल पाया। कारसवार कौन थे और उन्होंने महिला का अपहरण क्यों किया इस संबंध में कुछ पता नहीं चल पाया है।

देर शाम महिला के पति ने तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed