{"_id":"6b6569e15587278b01e419ba4f320dc2","slug":"woman-found-death-in-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में फंदे पर झूलती मिली नवविवाहिता की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में फंदे पर झूलती मिली नवविवाहिता की लाश
अमर उजाला, लक्सर
Updated Wed, 04 Jun 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में एक नवविवाहिता की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी पाई गई। पुलिस ने विवाहिता के पति समेत उसके ससुराल के अन्य लोगों से पूछताछ की है। मामले में मृतका के मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के धर्मूपुर गांव निवासी राज सिंह की शादी ढाई माह पहले नेहा (19) निवासी बसंत विहार, देहरादून से हुई थी। मंगलवार सुबह 11 बजे नेहा का शव एक कमरे की छत के कुंडे से लटका मिला।
विज्ञापन
नहीं पता चल पाई मौत की वजह
राज सिंह ने इस बात की जानकारी खानपुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
खानपुर थानाध्यक्ष दिनेश पंवार ने बताया कि नेहा के पति और ससुराल के लोगों से इस संबंध में पूछताछ की गई है। लेकिन नेहा की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या। मृतका के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस ने अपनी ओर से मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।