फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman committed suicide in gopeshwar.

पति से हुई कहासुनी, मिट्टी का तेल छिड़ककर लगा ली आग

Tue, 22 Sep 2015 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Sep 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
woman committed suicide in gopeshwar.

चमोली के गोपेश्वर में एक व्यापारी की पत्नी ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। आग लगाने की वजह दंपति के बीच कहासुनी होना बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक व्यापारी मोहन सिंह फर्स्वाण सोमवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर पहुंचा था। इसी दौरान मोहन की पत्नी मंजू (32) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


जिसके बाद मंजू ने गुस्से में शरीर पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा दी। पत्नी को आग लगते देख मोहन चिल्लाने लगा तो आसपास के लोग वहां पहुंचे। आग बुझाने में मोहन सिंह भी करीब 30 फीसदी तक झुलस गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह नेगी भी मय फोर्स मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

70 फीसदी जल चुकी थी मंजू, पति भी जला

woman committed suicide in gopeshwar.

पुलिस और स्थानीय लोगों ने दंपति को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। मंजू आग से करीब 70 फीसदी जल गई थी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

मंगलवार को तड़के देहरादून ले जाते वक्त मंजू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि मोहन का देहरादून में इलाज चल रहा है। मृतका की आठ और दस साल की दो पुत्रियां और पांच साल का पुत्र है।

घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कमरे में चारों ओर मिट्टी तेल की बदबू आ रही थी। प्रथम दृष्ट्या मामला दंपति के बीच कहासुनी का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed