{"_id":"8fea0015004a76bac21cb14851c8faa5","slug":"woman-committed-suicide-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में रह रही विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके में रह रही विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 20 Feb 2016 03:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका के पति के खिलाफ कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का केस चल रहा है। विवाद के कारण वह काफी समय से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
प्रियंका (23) पुत्री अरविंद शर्मा का विवाह वर्ष 2011 में किरसाली, सहस्रधारा रोड देहरादून निवासी सुमित शर्मा के साथ हुआ था। ससुरालियों से मनमुटाव के कारण वह काफी समय से मायके, लक्ष्मणपुर विकासनगर में रह रही थी। कोर्ट में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस भी चल रहा है।
विज्ञापन
घर में थी अकेली
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को घर के सभी सदस्य बाहर गए थे और प्रियंका घर में अकेली थी। इसी बीच उसने मकान की छत पर बने टीन शेड की एंगल में रस्सी के सहारे फांसी लगा आत्महत्या कर ली। दोपहर बाद परिजन घर पहुंचे, तो रस्सी से प्रियंका का लटका शव देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
परिजनों की चीखपुकार सुनकर मोहल्ले वाले मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। एसआई विनय गुसाईं ने बताया कि अभी परिजन कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।