फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wodow brutial murder in khashipur.

घर में अकेली विधवा की निर्मम हत्या, सदमे में पोता

Thu, 16 Jul 2015 12:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर Updated Thu, 16 Jul 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
wodow brutial murder in khashipur.

काशीपुर जल निगम से सेवानिवृत्त हुई विधवा की उसके घर में रसोई में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी रसोई घर की कुंडी लगाकर फरार हो गया। स्कूल से आए मृतका के नाती ने पड़ोसी की मदद से रसोई का दरवाजा खोला तो शव अंदर पड़ा हुआ मिला।

विज्ञापन


तीन साल पहले रामेश्वरी देवी (63) जल निगम कालागढ़ यूपी में कार्यरत थीं। उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। सेवानिवृत्त होकर वह काशीपुर के वैशाली कॉलोनी में रह रही थीं। इकलौता पुत्र मनोज वर्मा एयरफोर्स में तैनात है, जबकि बहू कविता वर्मा और बेटी पौड़ी के सरकारी स्कूल में पढ़ा रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पुत्री के पति के बिजनौर चले जाने पर रामेश्वरी ने अपने नाती राहुल को अपने पास रख लिया था। बुधवार को रामेश्वरी ने नाश्ता तैयार कर नाती राहुल को स्कूल भेजा था। स्कूल की छुट्टी के बाद राहुल घर पहुंचा, लेकिन नानी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


किचन में कुंडी लगी देख उसने पड़ोसी को बुलाया। दरवाजा खोलते ही सात वर्षीय राहुल बदहवास हो गया। रामेश्वरी देवी किचन में मृत पड़ी हुई थी। गले में चोट के निशान थे, हाथ में भी खरोंचे लगी हुई थी।

सूचना पर एएसपी कमलेश उपाध्याय और सीओ प्रकाश चंद्र आर्य ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

घटनास्थल बयां कर रहा था संघर्ष की दास्तां
रामेश्वरी देवी के दो मंजिले मकान में किराएदार भी रहते हैं। अपनों के नाम पर उनका सात वर्षीय नाती ही उनके साथ रहता था। मामले की गुत्थी तरह-तरह के सवाल खड़े कर रही है। खुद घटनास्थल संघर्ष की दास्तां बयां कर रहा है। वैशाली कॉलोनी निवासी रामेश्वरी देवी बेहद ही मिलनसार महिला थीं।

गले पर निशान, हाथ पर खरोंच और किचन में बिखराहुआ सामान। डाइनिंग टेबल पर भी सामान बिखरा हुआ था। कुछ खिलौने रखे गए थे और किसी बुजुर्ग का चश्मा भी रखा हुआ था। इसके अलावा घरेलू चीजें भी थी, जो अस्तव्यस्त थीं।

यह सब देखकर मामला प्रथमदृष्टया हत्या का ही लग रहा है। पुलिस अधिकारी भी इस बात को मान रहे हैं। एएसपी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी तक तहरीर आई नहीं है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

मृतका के कमरे के पास रहता था एक किराएदार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतका के कमरे के पास एक किराएदार रहता था, जबकि दो मंजिले मकान में तीन किराएदार ऊपर वाले रूम में रहते थे। घटना के दौरान पास के कमरे में रहने वाला किराएदार नहीं था।

ऊपर वाले कमरों में रहने वाले किराएदार को मकान मालकिन की कब मौत हुई, इस बात का पता भी नहीं था। पुलिस किराएदारों से भी मामले की जानकारी ले रही है।

पिछले दरवाजों के टूटे थे ताले
दो मंजिले मकान में रामेश्वरी देवी ने दो तरफ से दरवाजे आने जाने के लिए बनाए थे। पुलिस जांच में पिछले दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। हत्या के बाद यहीं से आरोपी के फरार होने की संभावना जताई जा रही है।

...तो बिजली के तार से घोंटा गया गला
शव के पास एक हीटर भी पड़ा हुआ मिला है। इसमें बिजली का तार लगा हुआ था। माना जा रहा है कि संघर्ष के बाद हत्यारोपी ने बिजली के तार से गला घोंट कर मौत की नींद सुला दिया होगा।

कई दिनों से नहीं आ रहे थे मेहमान
रामेश्वरी देवी अपने नाती राहुल के साथ यहां रहती थी। पड़ोसियों के अनुसार पिछले कई दिनों से उसके रिश्तेदार नहीं आ रहे थे। इससे वह अपने नाती के साथ ही समय बिताती थी, जबकि पहले रिश्तेदारों का आना-जाना था।


महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधिकारियों को मौके पर भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला की हत्या हुई या नहीं। इस संबंध में पुलिस अधिकारी भी जांच कर रहे हैं। आरोपी को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
- नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी ऊधमसिंह नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed