फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wild animal smuggler arrested by dehradun police

तेंदुए की खाल का सौदा करके डिलीवरी को जा रहा था तस्कर, तभी पुलिस की पड़ी रेड

Mon, 12 Jun 2017 08:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Jun 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
Wild animal smuggler arrested by dehradun police
smuggler arrest - फोटो : amarujala

देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, तेंदुए की खाल का सौदा करके तस्कर डिलीवरी करने जा र‌हा था। तभी पुलिस टीम ने रेड मारकर उसे दबोच लिया। तस्कर ने कई राज उगले हैं।

विज्ञापन


थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस ने एक वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार कर उससे तेंदुए की खाल बरामद की है। बरामद खाल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच लाख बताई जा रही है। तस्कर खाल को एक नेपाली को बेचने आ रहा था। तस्कर से वन विभाग की टीम ने भी पूछताछ की है। तस्कर से कई अहम जानकारियां जुटाई गई हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रदीप राय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि राजाजी नेशनल पार्क एवं स्थानीय जंगलों में वन्य जीव जंतुओं के शिकार की घटनाएं बढ़ी हैं। एसएसपी के निर्देश पर वन्य जीव तस्करों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन दिलबर सिंह नेगी के नेतृत्व में रविवार को एक टीम आशारोड़ी, दूधली, मोथरोवाला एवं आसपास के जंगलों में रहने वाले गुजरों से वन तस्करों की जानकारी जुटा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार दोपहर मुखबिर की सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोथरोवाला नौका पुल के पास तेंदुए की खाल बेचने आ रहा है। थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी और उनकी टीम ने नौका पुल से पहले ही बड़कली रोड पर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वन्य जीव तस्कर को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास तेंदुए की एक खाल बरामद हुई।

खाल लंबाई सिर से पूंछ तक 82 इंच, पिछले दोनों पैरों की चौड़ाई 52 इंच, आगे के पैरों की चौड़ाई 47 इंच है। पूंछ और पिछले हिस्से में घाव के निशान हैं। एसपी सिटी के मुताबिक तस्कर का नाम इब्राहिम उर्फ  मिट्टी निवासी 299 आशारोडी और हाल पता गूजर डेरा मोथरोवाला नेहरू कालोनी देहरादून है।


एसपी सिटी के मुताबिक तस्कर बेहद शातिर है। हर बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा है। पुलिस के साथ राजाजी नेशनल पार्क रामगढ़ रेंज के अधिकारी अरुण कुमार, वन दरोगा दिनकर कुमार, दाताराम ने भी पूछताछ की है। तस्कर इब्राहिम ने बताया कि उसने ही जंगल में तेंदुए का शिकार किया था। खाल सुखाने के लिए छिपाई थी। एक नेपाली से पांच लाख में सौदा होने के बाद उसे बेचने ला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed