{"_id":"5798e6c4-f0f3-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"uttarakhand-s-girls-are-suffering-from-low-sex-ratio-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में हो रही उत्तराखंड की लड़कियों की तस्करी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा में हो रही उत्तराखंड की लड़कियों की तस्करी
मनमीत रावत
Updated Sat, 20 Jul 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में लिंगानुपात में भारी अंतर का खामियाजा जौनसार की लड़कियां भुगत रही हैं। हरियाणा के ग्रामीण युवाओं का विवाह जौनसार
विज्ञापन
की लड़कियों से किया जा रहा है। लेकिन, रजामंदी के बजाय यह विवाह रुपये के लालच और जोर जबरदस्ती से होते हैं। लिहाजा धंधे में दलाली का
रेट ज्यादा होने से कई बेरोजगार हरियाणा और जौनसार के बीच एजेंट का काम करने लगे हैं।
बुधवार को पुलिस द्वारा दबोचे गए मानव तस्कर राम सिंह भंडारी ने कई रहस्य खोले, इससे हर कोई हैरान है। तस्कर राम सिंह ने बताया कि
हरियाणा में लड़कियाें की कमी के चलते विवाह के लिए दिक्कत होती है। सबसे ज्यादा समस्या ग्रामीण स्तर पर आती है। इसलिए जौनसार की
गरीब परिवारों की लड़कियों को वहां बेचने का पूूरा नेटवर्क खड़ा हो गया है। जौनसार की लड़कियों की इसलिए भी डिमांड में होती है क्योंकि उनकी
कद काठी और चेहरा सुंदरता की कसौटी पर खरा उतरता है।
पुरौला, उत्तरकाशी निवासी तस्कर राम सिंह भंडारी ने पुलिस को बताया कि जौनसार में एजेंट हर लड़की का अलग रेट तय रखते हैं। जिसमें पचास
हजार से दो लाख रुपये होते हैं। एजेंट को हर डील में बीस से चालीस हजार रुपये मिलते हैं। हरियाणा में लोग इन लड़कियों से देह व्यापार नहीं
कराते, बल्कि घरों में बहू बनाते हैं और इज्जत भी बख्शते हैं। इसलिए अब कई लड़कियां खुद ही हरियाणा जाने के लिए तैयार रहती हैं।
इनसेट
गजब है मार्केटिंग के फंडे
देहरादून। दलालों के पास गांव में रहने वाली लड़कियों को लालच में लेने के लिए कई मार्केटिंग के फंडे हैं। मसलन, गांव की जो लड़की पहले हरियाणा
चली गई हो। वह एक साल बाद बीएमडल्यू या पोर्च कार में गांव पहुंचती है। उसकी संपन्नता को देखकर गांव के अन्य परिवार भी आकर्षित होते हैं।
इस तरह गांव की अन्य लड़कियां भी विवाह के लिए तैयार हो जाती हैं। हालांकि कई बार यह दिखावा असली का भी होता है।