फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two other religion youth molest teacher in tehri public beaten both youth

टिहरी: शिक्षिका से युवकों ने की छेड़छाड़, दिखाया चाकू, गुस्साए लोगों ने दोनों को धुना और लगाया जाम

Thu, 06 Sep 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Sep 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
two other religion youth molest teacher in tehri public beaten both youth
मौके पर जमा स्थानीय लोगों की भीड़ - फोटो : amar ujala

टिहरी के प्रतापनगर ब्लॉक के लंबगांव बाजार के पास दो युवकों ने स्कूल जा रही शिक्षिका से छेड़छाड़ कर दी। लोगों जब घटना का पता चला तो उन्होंने दोनों को पकड़ कर खूब धुनाई कर दी।

विज्ञापन


बाद में दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। व्यापारियों ने विरोध स्वरूप बाजार बंद करवा चक्काजाम किया।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली एक युवती स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। एक युवक ने चाकू तक निकाल दिया। जिसके बाद युवती वहां से लंबगांव की तरफ भागी।

विज्ञापन

युवकों को पकड़ कर बाजार में धुनाई की और उनका जुलूस निकाला

two other religion youth molest teacher in tehri public beaten both youth
beaten - फोटो : demo pic

स्थानीय लोगों को जब घटना का पता चला तो दोनों युवकों को पकड़ कर बाजार में धुनाई की और उनका जुलूस निकाला। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को भीड़ से छुटाया और थाने ले गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों युवक बिजनौर निवासी हैं और लंबगांव के पास ही वेल्डिंग की दुकान में काम करते हैं। बताया गया कि दोनों युवक एक समुदाय विशेष के हैं। 

स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर बाजार में धरना दिया और चक्का जाम किया। बाजार में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed