सेक्स रैकेट का खुलासा, कार में पकड़ी गई कालगर्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में मानव तस्करी निरोधक दस्ते एवं नगर कोतवाली पुलिस ने दिल्ली की एक कॉलगर्ल को दो युवकों के साथ शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनकी कार भी जब्त कर ली गई। वहीं दूसरी कार में सवार दो युवक मौका पाकर फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
हमानव तस्करी निरोधक दस्ते के दारोगा राकेश भट्ट एवं कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने मुखबिर की सूचना पर पुराना रानीपुर मोड़ के पास दबिश देकर एक कार पकड़ी, जबकि दूसरी कार में सवार दो युवक फरार हो गए। पकड़ी गई कार में दो युवक एवं एक युवती सवार थे। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में देह व्यापार का खुलासा हुआ।
कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी के अनुसार दिल्ली के तुगलकाबाद की रहने वाली 20 वर्षीय युवती पेशे से कॉलगर्ल है।
आठ हजार रुपये में सौदा तय कर उसे ग्राहक संदीप निवासी घासमंडी पहाड़ी बाजार कनखल एवं नितिन निवासी गणेशपुर रुड़की ले जा रहे थे। वहीं मौके पर दूसरी सफेद सेंट्रो कार में लक्की वर्मा एवं उसका दोस्त वरुण चौहान थे, जो फरार हो गए।
35 हजार में भेजी गई थी एक सप्ताह के लिए
25 जनवरी को युवती को दिल्ली के लक्ष्मी नगर के रहने वाले पुरुष मित्र लक्की ने ही भेजा था। तब एक सप्ताह के 35 हजार रुपये तय हुए थे। तभी से युवती यहां रहकर ही देह व्यापार कर रही है।
बताया कि लक्की वर्मा, वरुण चौहान कनखल क्षेत्र के रहने वाले हैं। सीएफएल की सप्लाई करने वाले ग्राहक संदीप की कार पर जिला मंत्री युवा व्यापार मंडल के पदनाम की प्लेट लगी है, जबकि उसका दोस्त कंस्ट्रक्शन के धंधे से जुड़ा है।
मानव तस्करी निरोधक दस्ते के दारोगा राकेश भट्ट की ओर से देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है। काल गर्ल युवती एवं ग्राहकों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बताया कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शादी सफल नहीं हुई तो उतर गई इस धंधे में
कालगर्ल करने वाली युवती की शादी कम उम्र में ही हो गई थी, लेकिन कुछ समय में ही उसका दांपत्य जीवन बिखर गया। इसके बाद निम्नवर्ग से ताल्लुक रखने वाली युवती ने जिस्मफरोशी की राह पकड़ ली।
ये राह उसके दोस्त लक्की ने ही दिखाई थी। लक्की ही उसके लिए ग्राहक खोजता था और कमाई में से आधा हिस्सा उसकी जेब में आता था।
कोतवाली पहुंचते रहे व्यापारी नेता
व्यापार मंडल के नेता के धरे जाने की चर्चा उड़ते ही व्यापारी नेता भी कोतवाली में पहुंचने लगे। दुकान-दुकान जाकर सीएफएल की सप्लाई करने वाले संदीप को देखकर हर कोई हक्का बक्का रह गया। वहीं, दूसरे गुट के व्यापारी चुटकी लेते दिखाई दिए।