फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two and a half million gold has been recovered

रुद्रपुर में फिर बरामद हुआ ढाई करोड़ का सोना

Sun, 07 Aug 2016 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Aug 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
Two and a half million gold has been recovered
Two and a half million gold has been recovered

रुद्रपुर स्थित सिडकुल से राजेश एक्सपोर्ट कंपनी के प्लांट हेड द्वारा 18 किलो सोना और दस किलो चांदी के गबन के बाद अब रुद्रपुर में फिर से ढाई करोड़ का सोना बरामद किया गया है।

विज्ञापन


रविवार को व्यापारियों ने चार किलो पचास ग्राम सोना व्यापारियों ने पुलिस को सौंपा। बताया गया कि रुद्रपुर के जिन ज्वैलर्स ने सोना रिफाइनरी कंपनी के आरोपी प्लांट हेड से सोना खरीदा था। उन लोगों ने जांच में पुलिस का साथ दिया और आरोपी प्लांट हेड से खरीदा सोना पुलिस को वापस दे दिया।
विज्ञापन


पिछले दिनों सिडकुल में सोना-चांदी का शोधन करने वाली की राजेश एक्सपोर्ट कंपनी से 18 किलो सोना और करीब 10 किलो चांदी के गबन का मामला सामने आया था। फैक्ट्री का प्लांट हेड तीन जून से लापता था। पता चलने के बाद फैक्ट्री के एमडी ने स्टॉक रजिस्टर चेक कराया तो उनके होश फाख्ता हो गए। करोड़ों के गबन का मामला सामने आने के बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिडकुल सेक्टर छह में राजेश एक्सपोर्ट नाम से फैक्ट्री है। फैक्ट्री में बाहर से आने वाले कच्चे सोने और चांदी का शोधन किया जाता है। इसमें निकलने वाला सोना और चांदी अलग-अलग किया जाता है। पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री के प्रबंध निदेशक ने बताया कि फैक्ट्री में वर्ष 2010 से महाराष्ट्र निवासी रमेश सोनी प्लांट हेड के पद पर तैनात था।


फैक्ट्री की सारी जिम्मेदारी उसी पर थी। यहां तक की सोना और चांदी को स्ट्रांग रूम में रखने का भी काम भी वही करता था। लेकिन तीन जून से उसने फैक्ट्री आना बंद कर दिया। इस पर फैक्ट्री कर्मचारियों ने उन्हें जानकारी दी। वह सिडकुल पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही फैक्ट्री का स्टॉक रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर में गबन मिला। गबन करीब 18 किलो सोना और 10 किलो चांदी का है। जिसकी कीमत करोडों रुपये है। तब से पुलिस आरोपी की धड़पकड़ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed