फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   transporter murder in dehradun.

चाकू घोंपकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, कार में रखी लाश

Sun, 21 Sep 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई (देहरादून)
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई (देहरादून) Updated Sun, 21 Sep 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
transporter murder in dehradun.

देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के सेलाकुई में ट्रांसपोर्टर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मूल रूप से हिसार (हरियाणा) के ट्रांसपोर्टर की लाश उसी की कार से बरामद हुई। उसके कमरे में खून से सनी चादर और गद्दा मिला है।

विज्ञापन


आशंका है कि कमरे में हत्या के बाद लाश कार में डाल दी गई। ट्रांसपोर्टर के चाचा अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मौके पर पहुंचे एसएसपी अजय रौतेला ने अफसरों को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवक ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करता था। करीब चार माह से सेलाकुई क्षेत्र में किराये पर रह रहा था। 10 दिन पहले वह बंजारा गली सेलाकुई निवासी रमेशचंद के मकान में शिफ्ट हुआ था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे लोगों ने रमेशचंद के घर के बाहर खड़ी आई-20 कार (एचआर 18 बी-7777) में लाश देखी। इसकी सूचना पुलिस को दी र्गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाश को ठिकाने लगाने का था इरादा

transporter murder in dehradun.

मौके पर पहुंचे सीओ स्वप्न किशोर सिंह और थानाध्यक्ष यशपाल बिष्ट ने कार में मिली आरसी से शव की पहचान नितेश (24) पुत्र रमेश कुमार निवासी जगदीश कालोनी, जींद रोड तहसील हांसी, हिसार (हरियाणा) के रूप में की।

उसके दिल के करीब चाकू के निशान थे। सीओ स्वप्न किशोर सिंह के मुताबिक बताया जाता है कि नितेश के साथ 4-6 लोग और रहते थे। वे फिलहाल नदारद हैं। उनकी पहचान के बाद हत्या की वजहों का पता चल सकेगा। कत्ल के पीछे लेन-देन भी वजह हो सकती है।

कमरे में मिले खून के दाग साफ इशारा करते हैं कि ट्रांसपोर्टर की हत्या कमरे में की गई। हत्या करने के बाद हत्यारों की योजना कार से ले जाकर शव ठिकाने लगाने की थी। किसी कारणवश वह ऐसा नहीं कर सके और लाश कार में छोड़कर फरार हो गए। छानबीन के लिए पुलिस टीम हिसार भेजी गई है।

मारने के बाद खून रोककर ले गए लाश

transporter murder in dehradun.

घटना स्थल पर मिले साक्ष्य साफ इशारा कर रहे हैं कि हत्या कमरे में ही की गई। खून न बहे, इसके लिए हत्यारों ने घाव बनियान से बांध दिया था। वारदात वाली रात घर में छह लोग मौजूद थे, क्योंकि नौकरानी ने छह लोगों के लिए खाना बनाया था।

घटना स्थल से पुलिस को बीयर के खाली केन और सिगरेट की खाली डिब्बियां भी मिलीं। आशंका है कि हत्यारे शव ठिकाने लगाने के लिए उठाकर कार तक लाए। मकान के बाहर बाउंड्रीवाल पर खून के निशान मिले हैं।

पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि हत्या करने वालों ने खून से सन जाने पर हाथ दीवार पर ही पोंछ दिए। इसके बाद कार की चाबी ढूंढी, जो उन्हें नहीं मिली। ऐसे में वे लाश कार में ही छोड़कर फरार हो गए। कमरों की तलाशी में बैग से कार की चाबी मिली है। अनुमान है कि हत्यारों को चाबी मिल जाती तो वे लाश को कहीं ठिकाने लगा देते।

मकान मालिक पर होगी कार्रवाई

transporter murder in dehradun.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय रौतेला भी आधे घंटे में मौके पर आ गए। उन्होंने किरायेदार का वेरिफिकेशन नहीं कराने पर मकान मालिक को आडे़ हाथों लिया। सीओ स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि बिना वेरीफेशन किरायेदार रखने पर मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट और होमीसाइट सेल ने भी छानबीन की। घटना स्थल से ब्लड सैंपल भी लिए गए।

एडवांस दिया था किराया
नितेश एक सितंबर को मकान मालिक रमेश से मिला था। उसने एडवांस के तौर पर पांच हजार रुपये किराया दिया था। उसने मालिक को बताया कि वह कभी-कभी यहां आएगा। उसके साथ चार लड़के यहां रुकेंगे। आईडी और फोटो मांगने पर वह बार-बार टालता रहा।

बाहर मिली बुलेट
पड़ोसियों को वारदात की भनक तक नहीं लगी। आसपास के लोगों का कहना था कि अक्सर यहां लड़कों का आना जाना रहता था, लेकिन कमरे से कभी शोर नहीं सुनाई पड़ा। लोगों ने रात के समय एक स्कार्पियो कार भी देखी। पुलिस ने मकान के बाहर से हरियाणा नंबर की एक बुलेट एनफील्ड बरामद की। इसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed