{"_id":"58b975a94f1c1b7f5983188d","slug":"three-youth-sell-charas-in-car-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में नशा बेचने वाले तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में नशा बेचने वाले तीन युवक गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 03 Mar 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
arrested
पटेलनगर पुलिस ने कार में घूमकर नशा बेचने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब आधा किलो चरस बरामद हुई है। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने सेंट्स ज्यूड्स चौक पर चेकिंग के दौरान एक कार को रोक लिया। पुलिस को देखकर कार सवार तीनों युवक घबरा गए। शक होने पर तलाशी ली गई तो उनके पास से आधा किलो चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
पकड़े गए युवकों में नवदीप राठी निवासी मंगलौर, बलजीत सिंह निवासी देवलगढ चमोली और पार्थ जैन निवासी टर्नर रोड शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बाहर से चरस लाकर हॉस्टलों में बेचते हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि नवदीप दून में ईंटों की सप्लाई का काम करता है, जबकि बलजीत दुकान चलाता है। बलजीत सिंह के खिलाफ पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं।