फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three arrested during sex racket exposed in haridwar

हरिद्वार में सेक्स रैकेट का खुलासा, हालत देख शर्म से झुक गई पुलिस की आंखे

Wed, 12 Jul 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 12 Jul 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
three arrested during sex racket exposed in haridwar

हर‌िद्वार में एक और सेक्स रैकेट का खुलासा शन‌िवार को हुआ। इस दौरान पुल‌िस ने दो मह‌िला-पुरुष को ग‌िरफ्तार क‌िया। मौके पर हालत देख पुल‌िस की आंखे भी शर्म से झुक गई।

विज्ञापन


मानव तस्करी निरोधक दस्ते ने श्रवणनाथ नगर के होटल शिवा पैलेस में छापा मारकर देह व्यापार का भंड़ाफोड़ करते हुए दो महिला और एक ग्राहक को दबोच लिया।

एक ग्राहक फरार होने में कामयाब रहा। महिला हरिद्वार और रुडकी की रहने वाली हैं। दस्ते की ओर से ही इस संबंध में अनैतिक देह व्यापार एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया जा रहा है। 

विज्ञापन

तीन सौ रुपए में हुआ था सौदा

three arrested during sex racket exposed in haridwar

दोपहर को मानव तस्करी निरोधक दस्ते ने होटल शिवा पैलेस में छापा मारा। पुलिस टीम को अलग- अलग कमरों से दो महिलाएं एवं एक पुरुष मिला, जबकि खाना लेने गया पुरुष वापस नहीं आया।

मानव तस्करी निरोधक दस्ता हत्थे चढ़ी महिलाओं और पुरुष को कोतवाली ले आया। दस्ते की इंचार्ज साधना त्यागी ने बताया कि महिलाएं नंदपुरी ज्वालापुर और मंगलौर की रहने वाली है।

​ग्राहक का नाम देवेंद्र पुत्र नन्हें सिंह निवासी सुभाषनगर ज्वालापुर है। फरार हुए युवक का नाम संजय बताया जा रहा है उसकी तलाश भी कर रहे है। महिलाओं ने महज तीन से चार सौ रुपये में जिस्म बेचने की बात कबूली है। बताया कि इन सभी के खिलाफ कार्रवाई कर रहे है। 

प्रेमी जोड़ों का भी होना पड़ा शर्मसार      

three arrested during sex racket exposed in haridwar

प्रेमी जोड़ों का भी होना पड़ा शर्मसार      
 मानव तस्करी निरोधक दस्ते की कार्रवाई से कई प्रेमी जोड़ों को भी शर्मसार होना पड़ा। उन्हें अपराधी की तरह कोतवाली ले जाया गया। जिस होटल में छापा मारा गया, वहां के होटल स्वामी ने पास के ही दूसरे होटल में भी इस तरह की गतिविधि संचालित होने की बात कही।  

टीम ने वहां दबिश दी तब अलग अलग कमरे में ठहरे तीन प्रेमी जोड़े मिल गए।  उन्हें  कोतवाली लाकर पूछताछ करने पर पता चला कि वे प्रेमी जोड़े है। एक जोड़े की तो सगाई भी हो रखी थी। फिर उन्हें छोड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed