फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thief stolen 45 thousands.

शातिर चोर! बातों-बातों में उड़ा दिए 45 हजार

Thu, 25 Sep 2014 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 25 Sep 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
thief stolen 45 thousands.

हरिद्वार के लंढौरा निवासी ठेकेदार को बातों में उलझाकर दो आरोपियों ने उसकी जेब से 45 हजार की नकदी साफ कर दी। ठेकेदार लकड़ी की पेमेंट लेकर वापस लौट रहा था। ठेकेदार ने गंगनहर पुल तक आरोपियों का पीछा किया। इसके बाद गंगनहर पुलिस भी आरोपियों के पीछे लगी रही, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।

विज्ञापन


पेमेंट लेकर जा रहा था
घटनाक्रम के मुताबिक, लंढौरा निवासी एक व्यक्ति लकड़ी का ठेकेदार है। कुछ दिन पूर्व उसने पोपलर के 45 हजार रुपये कीमत के पेड़ रुड़की में बेचे थे। बृहस्पतिवार को वह पेमेंट लेने रुड़की आया था।
विज्ञापन


45 हजार रुपये की रकम लेने के बाद वह लंढौरा की बस पकड़ने के लिए बस अड्डे पर आया। इसी बीच उसके पास दो युवक आए। एक युवक ने उसे अपने साथ बातों में उलझा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसा लेकर टैंपो में बैठकर चले गए
इसी दौरान उसके साथी ने मौका देखकर उसकी जेब से नकदी साफ कर दी। इसके बाद आरोपी एक टेंपो में बैठकर भगवानपुर की तरफ रवाना हो गए। ठेकेदार को इसकी भनक लगी तो उसने दूसरे टेंपो में सवार होकर उनका पीछा किया।

गणेशपुर पुल पर पहुंचने के बाद गंगनहर पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर एसआई जहांगीर अली ने टेंपो का पीछा किया लेकिन दोनों आरोपी हाथ नहीं आ पाए।

मामला सिविल लाइंस क्षेत्र का होने के चलते गंगनहर पुलिस ने उसे रुड़की कोतवाली में तहरीर देने को कहा। लेकिन ठेकेदार बिना तहरीर दिए वापस लौट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed