{"_id":"4e3634c9b2715f980864fb66e26b79ce","slug":"theft-in-dav-pg-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के नाक के नीचे चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के नाक के नीचे चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 03 Aug 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और पीएसी के पहरे के बीच डीएवी पीजी कॉलेज में जूलॉजी लैब से उपकरण उड़ा लिए। दो माह के भीतर लैब में चोरी की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन
महज 50 मीटर की दूरी पर है पीएसी का कैंप
चुराए गए उपकरणों की कीमत 1.72 लाख रुपए बताई जा रही है। खास बात यह है कि यह लैब कॉलेज में तैनात पीएसी के कैंप से महज 50 मीटर की दूरी पर है।
डीएवी कॉलेज में पुलिस के अलावा पीएसी की दो प्लाटून भी तैनात हैं। दो दिन से कॉलेज बंद था। शनिवार को जूलॉजी एचओडी डॉ. एके जौहरी ने लैब खोली तो चोरी का पता चला।
उन्होंने प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन को सूचना दी। प्राचार्य ने बताया कि पैरासिटोलॉजी लैब से 95 हजार रुपए कीमत का एक माइक्रोस्कोप, पांच अन्य माइक्रोस्कोप, एक मैग्नीफाइंग ग्लास, आठ आई पीस, 500 रुपए कैश चोरी किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस पर सवाल खड़े कर रही है यह चोरी
बाद में डालनवाला पुलिस को तहरीर दी गई। कॉलेज में पहरे के बीच दूसरी बार हुई यह चोरी पुलिस पर सवाल खड़े कर रही है।
दूसरी ओर, कॉलेज प्रशासन की ओर से भी बिल्डिंग के पीछे स्थित दीवार को ठीक न किया जाना लापरवाही माना जा रहा है।
उधर, डालनवाला पुलिस ने कुछ संदिग्ध दबोचे हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है जल्द ही चोरी का खुलासा हो जाएगा।