{"_id":"57482e8721c723918ce6a5309423c9f3","slug":"theft-at-retd-officer-s-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर के घर लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 21 Feb 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
देहरादून के व्योम प्रस्थ में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी और उसके किराएदार के मकान के ताले तोड़कर चोरों ने 70 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। परिवार किराएदार के भरोसे मकान छोड़कर मुजफ्फरनगर शादी समारोह में गया था।
विज्ञापन
इसी बीच दो दिन के लिए किराएदार भी बाहर चला गया, इसकी भनक लगते ही बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
शादी में शामिल होने गए थे
जीएमएस रोड स्थित व्योमप्रस्थ निवासी एयरफोर्स से सेवानिवृत्त राजबल शर्मा के यहां दवा कंपनी में कार्यरत उमाशंकर किराए पर रहते हैं। 12 फरवरी को राजबल शर्मा परिवार के साथ मुजफ्फरनगर में एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे।
विज्ञापन
इसी बीच 16 फरवरी को किराएदार भी ताला लगाकर किसी काम से बाहर चले गए। इस कारण आवास के बाहरी गेट पर ताला लटका था। इसी बीच बदमाश ताले तोड़कर आवास में दाखिल हुए और तसल्ली से चोरी करने के बाद चंपत हो गए। 18 फरवरी को शर्मा परिवार वापस आया तो घटना का पता लगा।
पुलिस को बताया गया कि मकान मालिक के घर से चोर करीब 70 हजार रुपये की नकदी, 1.75 लाख रुपये के जेवर, कैमरा, लैपटॉप आदि सामान ले गए। किराएदार के घर से कुछ कीमती सामान भी गायब है।