{"_id":"52baab552c0b69a482ac47f1b46e0d4d","slug":"theft-arrested-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घरों में चोरी करने वाला पूर्व प्रधान गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घरों में चोरी करने वाला पूर्व प्रधान गिरफ्तार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 04 Feb 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले पूर्व प्रधान सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पांच मामलों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
गुरुवार को प्रेमनगर पुलिस ने तीन ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है जो बंद घरों में लूट मचाते थे। इस गिरोह के दो लोग फरार हैं। गिरफ्तार लोगों में कृष्णपाल पूर्व प्रधान फिरोजपुर मुजफ्फरनगर, शोकेंद्र व धर्मेंद्र दोनों निवासी बडौत हैं।
विज्ञापन
पुलिस काफी दिनों से इस गिरोह की तलाश में थी। इन तीनों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।