26 जनवरी को रूड़की को दहलाने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुड़की में सैन्य क्षेत्र से सटे अशोक नगर में धमकी भरा पत्र मिलने से सनसनी मच गई। इसमें पेशावर के आर्मी स्कूल की तर्ज पर सनराइज पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी को वारदात की धमकी दी गई है।
सोमवार सुबह करीब नौ बजे आदर्श शिवाजी नगर निवासी सरस्वती देवी ने घर का दरवाजा खोला तो उन्हें एक कागज मिला। इसके अंदर माचिस की दो तीलियां लिपटी हुई थीं।
उन्होंने इसे उठाकर पढ़ा तो वह बेहद डर गईं। पत्र में हमले की बात कही गई थी। आनन-फानन उन्होंने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी।
पत्र में 26 जनवरी को रुड़की के ढंढेरा क्षेत्र स्थित बुचड़ी गेट के पास भारी भीड़ के बीच भी बम धमाके करने की बात कही गई है।
पेशावर की तर्ज पर हमला करने की धमकी
यह भी कहा गया है कि जिस तरह से पाकिस्तान के पेशावर के आर्मी स्कूल में बम धमाके किए गए थे, ठीक उसी तरह इस स्कूल को निशाना बनाया जाएगा। कोतवाली प्रभारी बीडी उनियाल को क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश नेगी और अन्य लोगों ने धमकी वाला पत्र जांच के लिए दे दिया।
पहले भी मिला है खत
दो दिन पहले लंढौरा रेलवे स्टेशन के पास मिले भी धमकी भरा एक पत्र मिला था। इसमें कई स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई थी। दोनों मामलों में यह आशंका भी जताई जा रही है कि यह किसी की शरारत हो सकती है।
हालांकि पुलिस मामले को हल्के में नहीं ले रही। ढंडेरा के अशोक नगर में मिले धमकी भरे पत्र की जांच खुफिया एजेंसी आईबी और एलआईयू ने शुरू कर दी है।
बोलीं एसएसपी
पुलिस धमकी भरे पत्रों को लेकर पूरी तरह गंभीर है। सभी पहलुओं से इस मामले की जांच की जा रही है। सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।
-स्वीटी अग्रवाल, एसएसपी, हरिद्वार।