फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teen age girl committed suicide.

मां ने नहीं किया भरोसा, चली गई मौत की राह

Wed, 25 Mar 2015 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 25 Mar 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
teen age girl committed suicide.

मां का डांटना एक किशोरी को इतना नागवार गुजरा कि उसने गंगनहर में छलांग लगा दी। किशोरी ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें किसी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं बताया है।

विज्ञापन


घटना बुधवार दोपहर करीब दो बजे के आस पास हरिद्वार स्थित डामकोठी पुल के पास की है। औद्योगिक चौकी क्षेत्र की शिव बस्ती की रहने वाली नवीं की छात्रा को उसकी मां ने डांटा था।
विज्ञापन


सहेली के साथ गई आत्महत्या करने
मां की डॉट से क्षुब्ध होकर किशोरी अपनी एक सहेली के साथ डामकोठी पुल के पास पहुंची। किशोरी ने अपने घर की चाभी गंगनहर में फेंक दी। इससे पहले कि सहेली कुछ समझ पाती, उसने छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी को गंगनहर में कूदता देख उसकी सहेली ने शोर मचा दिया। एकत्र हुए राहगीरों में से किसी ने सूचना पुलिस को दी। नगर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी, मायापुर चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार मौके पर पहुंचे।


रामदेव की फॉर्मेसी में कार्यरत है मां
कोतवाल के अनुसार छात्रा अपने घर सुसाइड नोट भी छोड़कर आई थी। नोट में मां के विश्वास न करने को उसने मुख्य वजह बताया है। लिखा है कि उसकी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है।

जल पुलिस के काफी तलाश करने के बाद भी छात्रा का कुछ पता नहीं चला। छात्रा की मां बाबा रामदेव की फार्मेसी में कार्यरत है और पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed