फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teacher Sexual abuse to his male students in dehradun nivh

संगीत सिखाने के बहाने छात्रों को कमरे में लेजाकर करता था घिनौनी हरकत, ऐसे सामने आई काली करतूत

Tue, 05 Jun 2018 06:53 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 Jun 2018 06:53 AM IST
विज्ञापन
Teacher Sexual abuse to his male students in dehradun nivh

शिक्षक छात्रों को संगीत सिखाने के बहाने कमरे में लेजाकर गंदी हरकतें करता था। फिर एक दिन इस तरह से उसकी काली करतूत सामने आई।

विज्ञापन


राष्ट्रीय दृष्टिबाधिार्थ संस्थान (एनआईवीएच) के छात्रों का यौन शोषण करने के आरोपी संगीत शिक्षक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बाल आयोग की रिपोर्ट आने के बाद गत 24 मई को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी शिक्षक को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें, एनआईवीएच में कक्षा सात में पढ़ने वाले एक छात्र ने परिजनों से संगीत शिक्षक द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। इसके बाद परिजनों ने बाल आयोग में मामले को उठाया था। परिजनों की शिकायत पर बाल आयोग ने जांच की तो संगीत शिक्षक रमेश चंद्र कश्यप पर लगे आरोपों की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Teacher Sexual abuse to his male students in dehradun nivh
arresting

शिक्षक संगीत सिखाने के बहाने छात्रों को अपने कमरे में ले जाता था और वहां पर उनका यौन शोषण करता था। जांच के दौरान एक और पीड़ित छात्र का नाम सामने आया था। बाल आयोग की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

एसओ राजपुर अरविंद चौधरी ने बताया कि जांच के बाद संगीत शिक्षक रमेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है। रमेश कश्यप मूल रूप से सेक्टर 14 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सोसायटी जोधपुर का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed