फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sunil Rathi in court

गैंगवार आरोपी सुनील राठी की कोर्ट में हुई पेशी

Thu, 13 Oct 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 13 Oct 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
Sunil Rathi in court
sunil rathi - फोटो : amar ujala

रुड़की में उपकारागार के बाहर गैंगवार में हुई तीन लोगों की हत्या के मामले में आरोपी कुख्यात सुनील राठी को बृहस्पतिवार को भारी सुरक्षा के बीच रुड़की कोर्ट लाया गया।

विज्ञापन


लगभग दो घंटे की मौजूदगी के बाद उसे वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया। इससे पहले कोर्ट में पेशी के लिए उसे बुधवार की रात रुड़की उपकारागार लाया गया था। पांच अगस्त 2014 को शाम के समय रुड़की उपकारागार से कुख्यात चीनू पंडित की रिहाई के बाद बाहर एक ओर जहां उसके समर्थक जश्न मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर कार सवार घात लगाकर बैठे थे।
विज्ञापन


जैसे ही चीनू और उसके समर्थक जेल से बाहर आए तो घात लगाए कार सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मामले में कुख्यात सुनील राठी का नाम सामने आया था। इसी मामले में बृहस्पतिवार पेशी पर राठी को रुड़की कोर्ट लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सुनील राठी के इशारे पर अमित उर्फ भूरा ने साथियों को साथ लेकर वारदात को अंजाम दिया था। सुनवाई के बाद एडीजे-द्वितीय की अदालत ने सात नवंबर की अगली तिथि निर्धारित की है। इस दौरान सुनील राठी की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद दिखी। भारी फोर्स के साथ उसे जेल से न्यायालय परिसर लाया गया। साथ ही कोर्ट में पेशी के बाद उसे तिहाड़ जेल के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed