{"_id":"f112cd2b09b985243d21728cf7e9cfd1","slug":"suicide-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान करके आया घर और दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा स्नान करके आया घर और दे दी जान
अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 29 May 2014 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के रूड़की में ढंडेरा की एमएच कालोनी में युवक (33 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले सुबह वह पत्नी के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गया था, जबकि शाम के समय युवक का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
घटना के समय मृतक की पत्नी दूसरे कमरे में थी। घटना के पीछे घरेलू विवाद को वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पत्नी के साथ गया था गंगा नहाने
ढंडेरा की एमएच कालोनी निवासी (33) अमित पाल बुधवार को पत्नी के साथ गंगा नहाने हरिद्वार गया था। दोपहर के समय दोनों हरिद्वार से वापस लौट आए। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया, जबकि पत्नी दूसरे कमरे में थी।
विज्ञापन
इसी दौरान अमित ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ।
पुलिस ने उतारा शव
परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा गया तो कमरे के अंदर युवक को फंदे से लटका देखकर परिजनों के होश उड़ गए। बदहवास परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। एसएसआई रामकुमार जुयाल के मुताबिक युवक का घर में विवाद चल रहा था। विवाद के चलते ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।