छेड़खानी से रोका तो लगाने लगे लांछन, विवाहिता ने खाया जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में पड़ोसियों के झूठे लांछनों और प्रताड़ना से तंग एक विवाहिता ने फिनायल और अन्य कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की। महिला को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुसाइड नोट में दो लोगों को आरोपित किया गया है। पीड़िता के पति की तरफ से नामजद तहरीर दी गई है। आरोपियों के बड़े लीडरों के करीबी होने का आरोप भी लगाया गया है।
डालनवाला क्षेत्र में सिलाई का काम करने वाली महिला दो पड़ोसियों की छेड़छाड़ और इशारेबाजी से काफी दुखी है। महिला ने मीट की दुकान करने वाले एक युवक को इस तरह की हरकत पर फटकार लगा दी थी। इसके बाद तो वह उग्र हो गए।
पीड़िता पहले तो झगड़े के डर से उनकी करतूत पति को बताने से बचती रही। इस कारण आरोपियों के हौसले बढ़ते गए।
बड़े नेताओं से रिश्ते होने के डर से नहीं की शिकायत
आरोप है कि इन युवकों ने उसे बदनाम करने के लिए कई तरह के लांछन लगाने शुरू कर दिए। व्यथित महिला ने पति को यह सब बताया तो उसने भी आरोपियों के बडे़-बड़े लीडरों से रिश्ते होने की बात कहकर विवाद बढ़ाने से मना किया। पति का कहना था कि उसे पूरा विश्वास है।
पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने और अकेले होने की बात कहकर इस मामले में चुप रहने की सलाह दी। खुद को अपमानित महसूस कर रही एक बेटी की मां ने रविवार को सुसाइड नोट लिखकर फिनायल और दूसरा कीटनाशक पदार्थ खा लिया। मां की तबीयत बिगड़ी तो नौ साल की बेटी ने फोन कर पापा को इसकी जानकारी दी।
सुसाइड नोट में महिला ने लिखे आरोपियों के नाम
सूचना मिलते ही महिला को तत्काल दून अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
महिला ने सुसाइड नोट में दोनों लोगों के नामों का उल्लेख करते हुए उनकी छेड़छाड़ और बदनाम करने की करतूत विस्तार से बताई है।
पीड़िता के पति का कहना है कि इस मामले में वह दोषियों को सजा दिलाकर ही दम लेंगे। यह लोग बड़े नेताओं से नजदीकियां बताकर बेकसूरों को प्रताड़ित करते हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।