{"_id":"1f2ed5fb5e22d4bc8b6a042248c9cb0d","slug":"suicide-after-step-mother-scolding","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेली मां ने डांटा तो खा लिया जहर, हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौतेली मां ने डांटा तो खा लिया जहर, हुई मौत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Dec 2013 07:11 PM IST
विज्ञापन
पढ़ाई के लिए सौतेली मां के डांटने पर उक्रांद नेता की बेटी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। पिछली बार दसवीं में फेल होने के कारण वह परेशान थी और उसने स्कूल जाना छोड़ दिया था।
विज्ञापन
पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत
राजपुर निवासी उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सूफी खलीक अहमद की बेटी आइशा (18) रविवार को टीवी देख रही थी। इस बात पर मां ने उसे डांट दिया और पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत दी। डांट से क्षुब्ध आइशा ने दरवाजा बंदकर घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो आइशा उल्टी कर रही थी।
विज्ञापन
छह बच्चे हैं
बेहोशी की हालत में उसे दून अस्पताल पहुंचाया गया। सोमवार सुबह आइशा की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पहली पत्नी से अलग होने के बाद खलीक अहमद ने दूसरी शादी की थी। उनके छह बच्चे हैं और आइशा पहली पत्नी की बेटी है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार आइशा पढ़ाई में कमजोर थी। हाईस्कूल करने के बाद वे आइशा की शादी के बारे में सोच रहे थे। उधर, दून अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम हाउस तक ले जाने के लिए सरकारी शव वाहन न मिलने पर उक्रांद कार्यकर्ताओं और अस्पताल कर्मियों के बीच विवाद भी हुआ। सोमवार को उक्रांद की गढ़वाल मंडल प्रभारी प्रमिला रावत की अध्यक्षता में शहीद स्मारक पर हुई बैठक में छात्रा की मौत पर शोक जताया गया।