{"_id":"990eeefc28f68f508dfccd8f063e91f5","slug":"student-beaten-by-principal-and-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल, शिक्षक ने छात्र को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रिंसिपल, शिक्षक ने छात्र को पीटा
देहरादून/ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2013 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अभिभावक ने स्कूल की शिक्षिका और प्रधानाचार्य पर बच्चे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। रायपुर थाने में शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही है। सहस्त्रधारा रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा तीसरी में पढ़ रहे छात्र के अभिभावक ने सोमवार शाम रायपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके बेटे को स्कूल की प्रिंसिपल और अंग्रेजी की टीचर ने पीटा, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
शरीर पर चोटों की पुष्टि
मेडिकल में बच्चे के शरीर पर चोटों की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने मंगलवार को स्कूल की प्रिंसिपल और टीचर को थाने में बुलाया। दोनों ने विवेचना अधिकारी को बताया कि बच्चे के अभिभावक ने चार महीने से फीस जमा नहीं कराई है। उन्हें फीस जमा कराने को कहा तो स्कूल प्रबंधन को बदनाम करने की साजिश रच डाली। पुलिस ने बुधवार (आज) को दोनों पक्षों को फिर थाने बुलाया है।
विज्ञापन
खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें