{"_id":"3d65bb47a61a0271ffaae6bf3b43d10c","slug":"stone-crushing-woman-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस महिला को मिली दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस महिला को मिली दर्दनाक मौत
अमर उजाला, आलोक पंवार, ऋषिकेश
Updated Sun, 25 Aug 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रायवाला थाना क्षेत्रांतर्गत हरिपुरकलां गांव में एक महिला की पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। महिला का शव देर रात सूखी नदी से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
मवेशियों को ढूंढने गई थी
पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम लीला देवी (62) पत्नी डबल सिंह रावत निवासी हरिपुरकलां मवेशियों को ढूंढने सूखी नदी की ओर गई थी। रात नौ बजे तक महिला जब घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने ग्राम प्रधान सविता शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शर्मा आदि के साथ मिलकर उसकी ढूंढखोज शुरू की।
विज्ञापन
काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों को रात करीब साढ़े नौ बजे महिला का क्षतविक्षत शव सूखी नदी में पड़ा मिला। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी रायवाला थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पत्थरों से कुचला
रायवाला थाना प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सिर पत्थरों से कुचलकर महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। बताया कि महिला की मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
डॉग स्क्वॉयर्ड टीम पहुंची
उधर, घटना से क्षेत्र में सनसनी फैलेगी। सूचना पाकर देररात करीब साढ़े 11 बजे एसपी देहात ममता वोहरा, डॉग स्क्वॉयर्ड की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई थी। इस दौरान घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें