फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three arrested in encounter; one shot in the leg.

Sultanpur News: मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Tue, 25 Aug 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 25 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in encounter; one shot in the leg.
अखंडनगर सीएचसी में मुठभेड़ में घायल विपिन से पूछताछ करते सीओ कादीपुर। -स्रोत-पुलिस
अखंडनगर। उमरी स्कूल के पास रविवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने कादीपुर के दामोदरपुर निवासी विपिन निषाद (24), मझगांव निवासी नागेंद्र और अखंडनगर के अलीपुर कांपा निवासी नीरज को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी के जेवरात, असलहा, कारतूस व एक बाइक मिली है।
विज्ञापन


उमरी स्कूल के पास रविवार देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी बीच बाइक से तीन युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो विपिन निषाद ने असलहे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में दाहिने पैर में एक गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से एक बैग में चोरी के जेवरात मिले हैं। विपिन का अखंडनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपियों के पास से चांदी के 11 सिक्के, सोने-चांदी के जेवरात व 18 हजार रुपये मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------
ऐसे अंजाम देते थे वारदात
पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सूने मकानों व दुकानों को निशाना बनाते थे। पहले कुछ दिनों तक घरों व दुकानों की रेकी की जाती थी। इसके बाद रात के समय ताला व खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था।



------
विपिन व नागेंद्र का है आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक घायल आरोपी विपिन कुमार के खिलाफ कादीपुर, दोस्तपुर समेत अन्य थानों में चोरी, मादक पदार्थ और अन्य धाराओं में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं नागेंद्र के खिलाफ सुल्तानपुर और जौनपुर के विभिन्न थानों में चोरी व अन्य मामलों में चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed