फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ssp board at praivate land, case regisetered.

रौब गांठने को लगा दिया SSP के नाम का बोर्ड, मुकदमा

Thu, 14 Apr 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
ssp board at praivate land, case regisetered.
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक शख्स ने रौब गांठने के लिए जमीन पर पुलिस कलर में लगाए गए बोर्ड पर केयर आफ एसएसपी लिखकर लगा दिया। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने बृहस्पतिवार को बोर्ड उखाड़वा दिया। देर रात पुलिस ने आरोपी एमसी चावला के नाम से केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस विभाग की छवि बिगाड़ने, वरिष्ठ अधिकारियों के नाम का दुरुपयोग कर कूटरचित बोर्ड बनाने की धाराएं अभियोग में शामिल की गई हैं।

पुलिस ने उखाड़ा बोर्ड
प्रेमनगर क्षेत्र में एक यूनिवर्सिटी के पीछे खाली जमीन में पुलिस कलर में एक बोर्ड लगाया है, जिसमें एमसी चावला का नाम लिखने के साथ केयर ऑफ एसएसपी देहरादून लिखा गया है। इस मामले में एसएसपी डॉ. सदानंद दाते से शिकायत की गई।
विज्ञापन


कप्तान के निर्देश पर प्रेमनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बोर्ड को उखाड़ने के साथ जमीन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। देर शाम तक यही पता चल पाया कि 2006 में यह जमीन किसी को बेची गई थी, हालांकि अभी तक उसका नाम साफ नहीं हो सका था। इसके अलावा यह भी पता नहीं चला कि बोर्ड पर एसएसपी का नाम लिखने का मकसद क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डा सदानंद दाते ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। इस जमीन से उनका अथवा पुलिस का कोई लेना देना नहीं है। इस तरह के कृत्य से पुलिस की छवि धूमिल होती है। प्रेमनगर पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed