फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sports coach sodomising with a haryana student in roorkee

शर्मनाक: कोच ने 12 बच्चों को नींद की गोली देकर सुलाया और जाग रहे एक बच्चे के साथ किया कुकर्म

Fri, 13 Jul 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 13 Jul 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
sports coach sodomising  with a haryana student in roorkee
child abuse

बीईजी में स्पोर्ट्स कंपनी की भर्ती में शामिल होने आए हरियाणा के एक स्कूल छात्र के साथ स्पोर्ट्स कोच ने कुकर्म किया। घटना के बाद कोच बच्चे को होटल में ही छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


पीड़ित बच्चे ने घटना की जानकारी मोबाइल पर अपने दादा को दी। परिजनों ने हरियाणा के थाना प्रतापपुर में कोच के खिलाफ केस दर्ज कराया। घटना क्षेत्र रुड़की होने पर हरियाणा पुलिस ने यहां पहुंचकर बच्चे को साथ लेकर घटनास्थल की छानबीन की। 
विज्ञापन


रुड़की स्थित सेना के बीईजी (बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप) में नौ से 13 जुलाई तक स्पोर्ट्स कंपनी की भर्ती चल रही है। यह भर्ती कक्षा पांच तक के बच्चों के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक क्षमता बढ़ाने की बात करके नींद की गोली खिला दी

sports coach sodomising  with a haryana student in roorkee
इस भर्ती में पंजाब, दिल्ली, गुजरात, एमपी, कर्नाटक, आंधप्रदेश, हिमाचल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, असम, उड़ीसा, राजस्थान समेत केंद्र शासित प्रदेश के बच्चे भाग लेने पहुंच रहे हैं।

हरियाणा के जिला झज्जर के थाना प्रतापपुर स्थित एक स्कूल के 13 बच्चे भी अपने स्पोर्ट्स कोच के साथ दस जुलाई को रुड़की पहुंचे थे। कोच ने सभी बच्चों को ठहराने के लिए यहां एक होटल में कमरे लिए थे।

होटल में कोच ने सभी बच्चों को झांसा देकर शारीरिक क्षमता बढ़ाने की बात करके नींद की गोली खिला दी, लेकिन एक बच्चे को उसने गोली नहीं दी।
 

कोच बच्चे को कमरे में ले गया और डरा-धमकाकर कुकर्म किया

sports coach sodomising  with a haryana student in roorkee
नींद की गोली खाकर जब सब बच्चों को नींद आ गई तो कोच एक बच्चे को अपने कमरे में ले गया और डरा-धमकाकर उसके साथ कुकर्म किया।

घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बच्चों को होटल में छोड़कर फरार हो गया। बच्चे ने बुधवार को सुबह चार बजे मोबाइल पर घटना की जानकारी अपने दादा को दी। 

जानकारी मिलने पर दादा और अन्य परिजन रुड़की पहुंचे और अपने बेटे समेत सभी बच्चों को अपने साथ ले गए। परिजनों ने थाना हरियाणा के प्रतापपुर थाने में कोच के खिलाफ केस दर्ज कराया।
 

बच्चा और हरियाणा पुलिस यह जानकारी नहीं दे पाए कि घटना क्षेत्र कहां है

sports coach sodomising  with a haryana student in roorkee
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

थाना प्रतापपुर पुलिस ने घटना क्षेत्र रुड़की होने पर केस रुड़की पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। बृहस्पतिवार को हरियाणा पुलिस, बच्चा व उसके परिजन एफआईआर की कापी लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी इंस्पेक्टर साधना त्यागी को दी।

हरियाणा पुलिस बच्चे को लेकर उस होटल की तलाश में चली गई, जहां बच्चे के साथ वारदात हुई थी। 

इधर, कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी ने बताया कि हरियाणा पुलिस, बच्चे व उसके परिजन कोतवाली पहुंचे थे। लेकिन बच्चा और हरियाणा पुलिस यह जानकारी नहीं दे पाए कि रुड़की में घटना क्षेत्र कहां का है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed