फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   son killed his father with mother help and make graveyard in home

मां की मदद से बेटे ने घर में ही बना डाली 70 साल के पिता की कब्र, बस इतना सा था बुजुर्ग का कसूर

Mon, 08 Jan 2018 11:37 PM IST
क्राइम डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
क्राइम डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 08 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
son killed his father with mother help and make graveyard in home

70 साल के बुजुर्ग का बोझ जब पत्नी और बेटे से सहा नहीं गया तो दोनों ने मिलकर उसे घर में ही गाढ़ दिया। इसके बाद पत्नी उसकी कब्र के ऊपर चारपाई लगाकर सोती थी।  

विज्ञापन


पिता-पुत्र के रिश्तों का कत्ल करते हुए एक बेटे ने अपनी मां की मदद से अपने 70 साल के बुजुर्ग पिता की जान ली और शव को घर के अंदर ही तीन फुट के गड्ढे में गाड़ दिया। इसके ऊपर फर्श बनाकर मां की चारपाई भी लगा दी।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर शव निकाला तो सभी की आंखें फटी रह गईं। पिता का कसूर सिर्फ इतना था कि उम्र के इस पड़ाव में वह कोई काम नहीं कर पाते थे और बीमारी के कारण शौच जाने में भी दिक्कत होती थी। इस मामले में बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी मां से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

son killed his father with mother help and make graveyard in home

रामपुर (यूपी) के नमकोली शहजादनगर निवासी बाबूराम ने रविवार शाम कोतवाली थाने पहुंचकर कहा था कि उसके बड़े भाई प्यारेलाल परिवार के साथ जीतपुर नेगी नई बस्ती में रहते हैं। भतीजे मुन्नालाल और उसकी मां रानी ने प्यारेलाल की हत्या कर शव को घर में छिपाया है।

पुलिस ने रात में ही मां-बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। थाना प्रभारी केआर पांडे, नायब तहसीलदार के साथ सोमवार को जीतपुर नेगी नईबस्ती स्थित प्यारेलाल के मकान पर पहुंचे।

पुलिस ने  मुन्नालाल और उसकी मां रानी से प्यारेलाल के बारे में जानकारी ली तो दोनों इधर-उधर की बातें करने लगे। सख्ती करने पर मुन्ना ने बताया कि उसके पिता प्यारेलाल की पांच जनवरी को मौत हो गई थी।

उसके पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, इसी वजह से शव को मकान के अंदर ही दफना दिया था। पुलिस ने उसकी कहानी को खारिज कर उसे हिरासत में ले लिया। नायब तहसीलदार नवीन रजवार की मौजूदगी में कमरे से लकड़ी की चारपाई और रजाई गद्दे को बाहर निकला गया।

son killed his father with mother help and make graveyard in home

अंदर ईट की फर्श हटाने के बाद मिट्टी निकाली गई तो काले रंग की पॉलिथीन की परत के नीचे सफेद कपड़े में लिपटा शव दिखाई दिया। पुलिस ने मुन्ना से ही मिट्टी बाहर निकलवाई। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई।

प्यारेलाल के छोटे भाई बाबूराम ने आशंका जताई कि बड़े भाई की हत्या में भतीजे मुन्नालाल के साथ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पड़ोसियों ने बताया कि प्यारेलाल सात-आठ साल साल से दो कमरों का टिन शेड वाला मकान बनाकर अपनी पत्नी रानी और बेटे के साथ रहते थे।

पहले वह तीनपानी में रहकर बटाईदार का काम करते थे। उम्र के आखिरी पड़ाव में बेटा और पत्नी उनको खाना भी नहीं देते थे। मां-बेटे बुजुर्ग को अकारण पीट भी देते थे। गांव के लोग उनकी हालत देखकर खाना खिला देते थे। थाना प्रभारी केआर पांडे ने बताया कि शव बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया है। प्यारेलाल की पत्नी को अभी गिरफ्तार नहीं किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed