फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   son cut father head from axe in bageshwar

एक काम के लिए पिता ने बेटे से मदद मांगी तो उसने काट दिया पिता का गला

Mon, 07 May 2018 06:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर) Updated Mon, 07 May 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
son cut father head from axe in bageshwar
कुल्हाड़ी

बैजनाथ थाना क्षेत्र में मल्ला भिलकोट में रविवार को बेटे ने कुल्हाड़ी से अपने पिता की गर्दन काट डाली। पिता की निर्मम हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने देर शाम कौसानी के निकट चनौदा से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र बैजनाथ के मल्ला भिलकोट निवासी सेवानिवृत्त सैनिक रघुवीर सिंह किरौला (65) रविवार की दोपहर अपने आंगन में गेहूं की मढ़ाई की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बेटे चंदन सिंह (31) से गेहूं की मढ़ाई में सहयोग करने को कहा तो बेटे ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इसे लेकर बाप-बेटे में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई की बेटा आपा खो बैठा और उसने कुल्हाड़ी से पिता की गर्दन काट दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे द्वारा पिता की हत्या की खबर से गांव में दहशत

son cut father head from axe in bageshwar
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना के वक्त रघुवीर सिंह की पत्नी देवकी देवी गेहूं काटने के लिए खेत में गई हुई थी। बेटे द्वारा पिता की हत्या की खबर से गांव में दहशत फैल गई।

इस बीच, मृतक की पत्नी भी घर पहुंच गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। ग्रामीणों ने शाम करीब छह बजे घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भूपेंद्र पंचपाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपी बेटे को पकड़ने के लिए कई जगहों पर दबिश दी।
 

आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद

son cut father head from axe in bageshwar
arrest
देर शाम कौसानी के थानाध्यक्ष एसएस नयाल, एसआई हरीश चौधरी, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार और संजय ने अभियुक्त को कौसानी के पास चनौदा से गिरफ्तार कर लिया। 

एसडीएम सुंदर सिंह और कानूनगो त्रिभुवन बोरा ने भी घमौका मुआयना किया।

एसडीएम ने बताया कि मृतक के दूसरे बेटे चमन सिंह की तहरीर पर चंदन सिंह के खिलाफ बैजनाथ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया है।
 

बेटे के सनकीपन के चलते नहीं करवाई शादी

son cut father head from axe in bageshwar
शादी
पूर्व फौजी रघुवीर सिंह किरौला का हत्यारा बेटा चंदन बपचन से ही गुस्सैल है। हत्यारे की मां देवकी किरौला ने बताया कि बेटे के इसी गुस्सैल स्वभाव की वजह से उसकी शादी भी नहीं करवाई।

वह घर के काम में भी सहयोग नहीं करता था। देवकी देवी ने  बताया कि अगर वह खेत में गेहूं काटने नहीं गई होती तो शायद उनके पति आज जिंदा होते। कहा कि उसकी आदत के चलते परिवार वाले भी उससे कम ही बोलते थे। उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटे हैं।

एक बेटा चमन सिंह घर पर ही परिवार से अलग रहता है। दूसरा बेटा गोविंद सिंह दिल्ली में नौकरी करता है। आरोपी चंदन सिंह मां-बाप के साथ घर पर रहता है। गांव वालों का कहना है कि वे लोग भी उससे बोलने में डरते थे। उन्होंने बताया कि मृतक रघुवीर सिंह सरल स्वभाव के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed