कमरे में घुसकर किशोर को बनाया हवस का शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पौड़ी में एक युवक ने दुकान में काम करने वाले एक किशोर के कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में किशोर के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राजस्व पुलिस के अनुसार बिजनौर जनपद निवासी चौदह वर्षीय किशोर पौड़ी में अपने जीजा की नाई की दुकान में काम करता है। बताते हैं कि सोमवार को उसका जीजा नजीबाबाद अपने घर गया था जिसक चलते किशोर अकेला ही था।
मंगलवार की रात को किशोर अपने कमरे सोया था। इसी दौरान रात में मीट की दुकान करने वाले नजीबाबाद जनपद बिजनौर निवासी नीरजपाल पुत्र मेघराज उसके कमरे में घुस गया और किशोर को जबरन अपनी हवस का शिकार बना लिया।
जीजा के वापस लौटने पर हुआ खुलासा
घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोर का जीजा नजीबाबाद से बुधवार को वापस आया। किशोर ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी अपने जीजा को दी।
जीजा ने राजस्व पुलिस में तहरीर देकर आरोपी नजीबाबाद निवासी नीरजपाल पुत्र मेघराज पर पीड़ित किशोर के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
नायब तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने बताया कि पीड़ित किशोर का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में उसके साथ दुष्कर्म होने की भी पुष्टि हुई है। आरोपी नीरजपाल के खिलाफ किशोर के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।