कुकर्म में नाकाम रहने पर बना वहशी, मासूम को दांत से काटा
रुड़की से सटे एक गांव में सात साल के बालक के साथ कुकर्म में नाकाम रहने पर पड़ोसी युवक वहशी बन गया। उसने बालक के शरीर पर कई जगह दांत से काट लिया। बालक के शोर मचाने पर युवक भाग निकला। परिजनों ने आरोपी को सजा दिलाने की मांग पुलिस से की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
रुड़की शहर से लगे एक गांव में सात साल के बालक को पड़ोस के एक युवक ने बहाने से अपने पास बुलाया। बातों में उलझाकर युवक उसे बहला फुसलाकर गांव के पास जंगल में ले गया।
आरोप है कि युवक ने बालक के साथ कुकर्म का प्रयास किया। बालक इसका विरोध करते हुए युवक से उलझ गया। इस पर युवक ने उसके शरीर पर कई जगह दांत से काट लिया।
नाबालिग ने रोते-रोते सुनाई आपबीती
बालक के शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को रोते-रोते पूरी आपबीती सुनाई तो परिजन आगबबूला हो गए।
गुस्साए परिजन पहले आरोपी के घर पहुंचे और उसके घरवालों को करतूत बताकर कोतवाली सिविल लाइंस में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ पाया।
इसके बाद बालक के परिजन फिर कोतवाली पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की मांग दोहराई। कोतवाली प्रभारी वीडी उनियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी की तलाश की दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।