फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ?shoot to woman in house.

घर में घुसकर महिला को मारी गोली

Thu, 09 Oct 2014 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 09 Oct 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
?shoot to woman in house.

रुड़की क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर रात घर के आंगन में सो रही महिला को गांव के ही दो लोगों ने गोली मार दी। गोली महिला की पीठ के पास लगी। पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया। महिला को गंभीर हालत में देहरादून हायर सेंटर भेजा गया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के टोड़ा खटका गांव निवासी रेशमो(45) पत्नी गजेसिंह बुधवार की रात को अपने घर के आंगन में सो रही थी। करीब रात को एक बजे गांव के ही फुरकान अली और राकेश उर्फ राखी चहारदीवारी फांदकर घर के आंगन में घुस आए।
विज्ञापन


महिला हायर सेंटर रेफर
आरोप है कि आरोपियों ने आंगन में सो रही रेशमो को गोली मार दी। गोली रेशमो की पीठ के नीचे लगी तो उसकी चीख निकल गई। गोली की आवाज सुनकर रेशमो के पास सो रहे परिजनों की नींद खुल गई। परिजनों के उठने पर दोनों आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराए परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल भिजवाया। महिला की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

मुकदमा दर्ज
सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी महेश चंद्रा का कहना है कि घटना की तहरीर पर पुलिस ने देर रात को ही फुरकान और राकेश उर्फ राखी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


पुलिस ने दोनों आरोपियों को रात में ही हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

दोनों पक्षों में चल रही है रंजिश
टोड़ा खटका गांव निवासी रेशमो के परिजन और आरोपी पक्ष के बीच रंजिश चल रही है। कोतवाली प्रभारी महेश चंद्रा के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच करीब एक साल पूर्व मुकदमे बाजी हुई थी। घटना के पीछे पुलिस पुरानी रंजिश ही मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed