फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sex racket exposed in piran kaliyar haridwar 

गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट, इस हालत में मिली लड़कियां पुलिस को भी शर्म आ गई

Mon, 28 Aug 2017 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर Updated Mon, 28 Aug 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
sex racket exposed in piran kaliyar haridwar 

गेस्ट हाउस में खुलेआम ज‌िस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुल‌िस ने धावा बोला तो दो युवकों के साथ लड़क‌ियां इस हालत में म‌िली क‌ि पुल‌िस की आंखे भी शर्म से झुक गई। 

विज्ञापन


मानव तस्कर विरोधी सेल और कलियर पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमार कार्रवाई करते सेक्स रैकेट पकड़ा है। जिसमें दो युवकों को महिलाओं सहित गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया हैं।  
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम मानव तस्कर विरोधी सेल को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। इसी सूचना पर मानव तस्कर विरोधी सेल की प्रभारी साधना त्यागी और कलियर थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने सोहलपुर रोड स्थित गेस्ट हाउस में छापामारा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी गेस्ट हाउस में म‌िले थे लड़के-लड़क‌ियां

sex racket exposed in piran kaliyar haridwar 

​पुलिस ने गेस्ट हाउस से दो युवकों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस आरोपियों को लेकर थाने पहुंची। मानव तस्कर विरोधी सेल प्रभारी साधना त्यागी ने बताया कि अमजद निवासी बेलड़ा और शौकीन निवासी जानसठ मुजफ्फरनगर सहित पकड़ी गई दो महिलाओं के खिलाफ  देहव्यापार का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

इससे पहले भी कलियर के गेस्ट हाउस में देहव्यापार के कई मामले सामने आ चुके है। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि गेस्ट हाउस का रजिस्टर कब्जे लिया गया है। उन्होंने बताया कि गेस्ट हाउस को सीज करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed