फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sex racket busted in rudrapur hotel spa center

स्पा सेंटर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक सामान संग पकड़ी गई चार युवतियां

Sat, 18 Nov 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sat, 18 Nov 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
 sex racket busted in rudrapur hotel spa center

पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर एक विदेशी सहित चार युवतियों के साथ ही होटल मैनेजर और स्पा मैनेजर को देह व्यापार कराने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को सवा लाख रुपये और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर शुक्रवार देर रात एएसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय ने भी कोतवाली पहुंचकर युवतियों से पूछताछ की। पुलिस पकड़ी गई युवतियों को पीड़ित मानकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को किच्छा रोड स्थित उदय रेजीडेंसी में स्पा के नाम पर देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। सीओ स्वतंत्र कुमार की अगुवाई में टीम ने होटल में छापा मारा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल से थाइलैंड की एक, नागालैंड की एक और मेघालय की दो युवतियों के साथ ही होटल मैनेजर हीरा सिंह और स्पा मैनेजर राजू बादल को पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारबर को स्पा मैनेजर की जिम्मेदारी

 sex racket busted in rudrapur hotel spa center

थाइलैंड की युवती छह महीने के टूरिस्ट वीजा पर आई है और वह तीन महीने से होटल में रह रही थी। नागालैंड और मेघालय की युवतियां भी चार महीने से होटल में रह रही थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख 31 हजार रुपयों की रकम, आपत्तिजनक सामान, ग्राहकों के नंबर लिखी डायरी जब्त की है।

पुलिस को कोई ग्राहक वहां नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी क्राइम कमलेश ने भी कोतवाली आकर युवतियों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि युवतियों ने जबरन देह व्यापार कराने की बात कही है।

सीओ स्वतंत्र कुमार ने बताया कि पकड़ी गई युवतियों को पीड़ित मानकर नारी निकेतन भेजा जाएगा। होटल मैनेजर और स्पा मैनेजर के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

बारबर को स्पा मैनेजर की जिम्मेदारी
रुद्रपुर पुलिस की गिरफ्तार में आया राजू बादल होटल में बारबर है। लेकिन मैनेजर ने उसे स्पा मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी हुई थी। वहीं पुलिस ने डायरी और मोबाइल भी जब्त किए हैं। सीओ स्वतंत्र कुमार ने बताया कि डायरी और मोबाइल को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed