फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sex racket busted in dehradun

घर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, संचालिका समेत चार लोग गिरफ्तार

Tue, 03 Oct 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Oct 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
sex racket busted in dehradun

घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने मंगलवार को भांडाफोड़ किया। सहायक पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा। इस दौरान मकान से संचालिका और उसके पुत्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर तीन पीड़िताओं को मुक्त कराया गया है।

विज्ञापन


मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिये ग्राहकों को बुकिंग कर यहां बुलाया जाता था। पटेलनगर के ब्रह्मपुरी में एक मकान में अनैतिक देह व्यापार चलने की शिकायत मिली थी। प्राथमिक जांच पड़ताल में इसकी पुष्टि होने के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को ब्रह्मपुरी के एक मकान में छापा मारा गया।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर यहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मकान मालकिन और रेकेट संचालिका को उसके बेटे के साथ दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने मेरठ और मुजफ्फरनगर की तीन महिलाओं को मुक्त कराकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

sex racket busted in dehradun
sex racket

ग्राहक के रूप में चंद्रबनी निवासी आजम और मदन लाल निवासी लक्खीबाग को पकड़ा गया है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि मौके से 6450 रुपये की नकदी के अलावा आपत्तिजनक सामान भी मिला है।

पकड़े गए मां-बेटे काफी समय से इस धंधे में लगे थे। कई राज्यों से पीड़िताओं का बुलाकर उन्हें इस्तेमाल किया जाता था। यह लोग मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिये ग्राहकों की बुकिंग करते थे। अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed