फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   seven year jail in kidnap and rape case.

किशोरी का अपहरण कर किया रेप, सात साल जेल

Wed, 11 May 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 May 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
seven year jail in kidnap and rape case.
दुष्कर्म - फोटो : Demo Pic

किशोरी के अपहरण और दुराचार के दोषी को एडीजे (सप्तम) की अदालत ने सात साल की सश्रम कैद की सजा सुनाई। दोषी पर अलग-अलग धाराओं में 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि में से 10 हजार रुपये पीड़िता को प्रतिकर के रूप में दिए जाएंगे।

विज्ञापन


कोतवाली पटेलनगर में 2012 में क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को 23 जुलाई को आईएसबीटी से बरामद किया। किशोरी से पूछताछ के बाद पुलिस ने दुराचार की धारा बढ़ाते हुए सलमान और एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पीड़िता ने दी गवाही
अदालत में गवाही के दौरान पीड़िता ने बताया कि सलमान और उसके साथी ने उसे धोखे से घर के बाहर बुलाया। वहां से कार में बैठाकर उसे सहारनपुर ले गए। जहां सलमान ने उसे और छोटे भाई को जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता से कई दिन तक दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की दबिश पड़ने पर आरोपी उसे आईएसबीटी पर छोड़कर फरार हो गए। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज शर्मा ने अदालत में पैरवी की। अभियोजन की ओर से प्रस्तुत गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोष साबित होने पर सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed