फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   school van sexually assault case accused arrested

स्कूल वैन रेप: बच्ची से दरिंदगी के आरोपी भेजे गए जेल, कॉल डीटेल से खुलेंगे कई राज

Sun, 23 Sep 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 23 Sep 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
school van sexually assault case accused arrested
स्कूल के बाहर तैनात पुलिस जवान - फोटो : amar ujala

स्कूल की वैन में मासूम से दरिंदगी करने वाले चालक और परिचालक को काठगोदाम पुलिस ने अदालत में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वैन को भी कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


चार साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को गौलापार स्टेडियम के पास से चालक कठघरिया पनियाली निवासी रतन सिंह और परिचालक अल्मोड़ा जिले के जैती गड़ाव बिलखम निवासी प्रदीप जोशी को गिरफ्तार किया था। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि पीड़ित के पिता ने व्यवसाय के चलते शनिवार को आने में समर्थता जताई थी।
विज्ञापन


इसी कारण विवेचक रविवार को उनका बयान लेंगे। इस बात की भी जांच की जाएगी कि उन्हें कौन-कौन लोग धमकी दे रहे हैं। इस मामले में कॉल डिटेल से मिलान किया जाएगा। कॉल डिटेल से पता चल जाएगा कि कौन सही बोल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए हैं जहां उसका इलाज हुआ था। कई अन्य लोगों के बयान लेने के लिए पुलिस ने सूची तैयार करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल बोर्ड से जांच कराने की तैयारी 

थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि महिला अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट मिल चुकी है। पहले डाक्टर द्वारा कराए गए इलाज और वर्तमान डाक्टर की रिपोर्ट में विरोधाभास है।

इसी कारण पुलिस ने अदालत से आदेश लेकर मेडिकल बोर्ड से जांच कराने की तैयारी की है। बोर्ड से काफी चीजें स्पष्ट हो जाएगी।

वैन की होगी फोरेंसिक जांच 
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि वैन से भी साक्ष्य बरामद होने की संभावना है। इसी कारण थानाध्यक्ष ने वैन की फोरेंसिक जांच कराने का निर्णय लिया है। संभावना है कि सोमवार को एक जांच दल वैन की जांच करेगा। साक्ष्य मिलने पर पुलिस को मुकदमे की मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed