दिल्ली के एक साधु ने किशोर के साथ किया कुकर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के एक फक्कड़ साधु ने हरिद्वार में एक किशोर के साथ कुकर्म किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस द्वारा पीड़ित का मेडिकल कराया, जिसमें कुकर्म की पुष्टि हुई है। घटना रविवार देर रात की है। पीड़ित मूल रूप से फिरोजाबाद यूपी का रहने वाला है।
आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़ित भागा
सोमवार की देर रात को नगर कोतवाली क्षेत्र में पालीवाल धर्मशाला के बाहर एक फक्कड़ साधु ने एक किशोर के साथ कुकर्म किया।
आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़ित किशोर ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। जानकारी होते ही लोगों ने साधु को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने साधु को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने बताया कि साधु ने उसका मुंह बंद कर यह घिनौने अपराध को अंजाम दिया।
आरोपी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा
एसएसआई पंकज देवरानी ने बताया कि आरोपी साधु शिव सिंह उम्र 50 साल पुत्र श्याम सिंह निवासी कटवालिया थाना मालवीय नगर दिल्ली है।
उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने पीड़ित के सिटी मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए।