फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   robbery in haridwar.

दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एकाउंटेंट से लूटे तीन लाख

Tue, 21 Jul 2015 08:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 21 Jul 2015 08:02 AM IST
विज्ञापन
robbery in haridwar.

हरिद्वार में एक कंपनी के एकाउंटेंट से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने तीन लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। जनपद भर में चली चेकिंग के बाद भी बदमाश पकड़ में नहीं आ सके। घटना शंकर आश्रम तिराहे के पास एक्सिस बैंक के ठीक सामने हुई।

विज्ञापन


एरा कंपनी का इब्राहिमपुर गांव में दफ्तर है। सोमवार को कंपनी का एकाउंटेंट नीरज गोयल निवासी गांव बेहड़ा सहारनपुर अपने तीन सहयोगियों के साथ एक्सिस बैंक से पैसा निकालने पहुंचे। उनकी बोलेरो गाड़ी बैंक के ठीक सामने खड़ी थी।
विज्ञापन


तीन लाख रुपये निकालने के बाद यह लोग बोलरो के पास पहुंचे, लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुई। नीरज अपने दो साथियों के साथ रुपयों से भरा बैग कंधे पर टांगकर वाहन को धक्का देने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहना था हेलमेट, बाइक पर नंबर प्लेट नहीं

robbery in haridwar.

इसी दौरान शंकर आश्रम की तरफ से आए काले रंग की पल्सर बाइक में सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग लूट लिया। मौके पर मौजूद तीनों लोग कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार चंद्राचार्य चौक की तरफ भाग निकले।

दिनदहाड़े हुए लूट की घटना से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। सीओ सदर राजेश भट्ट, कोतवाल धीरेंद्र सिंह रावत ने कंपनी के तीनों लोगों से जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहना था। दोनों काले एवं लाल रंग की कमीज पहने हुए थे। बाइक में नंबर प्लेट नहीं थी।

एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। कोतवाली धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed