सर्राफ को बंधक बनाकर लाखों की लूट को दिया अंजाम
देहरादून में आए दिन हो रही चोरी और लूट की वारदातों से बदमाशों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं।
ताजा मामला देहरादून की डालनवाला कोतवाली क्षेत्र का है। जहां रिंग रोड पर तीन बदमाशों ने एक सर्राफ को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात लूट लिए।
घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फुर्र हो गए।
गुस्साए व्यापारियों लगाया जाम
बुधवार की सुबह लगभग 11:45 बजे उक्त बदमाशों ने वृंदावन ज्वैलर्स में सर्राफ अंकुश वर्मा को बंधक बनाकर इस लूट को अंजाम दिया।
लूट के विरोध में अंकुश वर्मा की बदमाशों हाथापाई भी हुई। घटना से गुस्साए व्यापारियों आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग को लेकर बाजार बंद किया है।
व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ जाम लगा दिया है।
बताया गया कि बदमाश लगभग 150 से 200 ग्राम सोना लूटकर ले गए हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर दी है।