{"_id":"599044c24f1c1b51508b46a0","slug":"raped-with-a-minor-boy-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक को बहलाकर ले गया जंगल में, फिर किया कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक को बहलाकर ले गया जंगल में, फिर किया कुकर्म
ब्यूरो/ अमर उजाला, भगवानपुर
Updated Sun, 13 Aug 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बालक के साथ एक युवक की ओर से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव का ग्रामीण रविवार को थाने पहुंचा। पीड़ित का कहना था कि उसका पांच वर्षीय बालक घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव का एक युवक घर पहुंचा और उसके बेटे को बहला-फुसलाकर जंगल ले गया और कुकर्म कर डाला। बालक जैसे-तैसे घर पहुंचा और परिजनों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष भगवान मेहर ने बताया कि बालक को मेडिकल के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन