फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with mother

शर्मनाक, बेटे ने किया मां से बलात्कार

Wed, 06 Aug 2014 10:16 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Aug 2014 10:16 PM IST
विज्ञापन
rape with mother

मां ने जिसे नौ महीने गर्भ में पाला, जिसके लिए कितनी मन्नतें की उसी ने मां-बेटे के रिश्ते पर घिनौना दाग लगा दिया। राजधानी देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र में बेटे ने मां के साथ बलात्कार कर डाला। राजधानी में हुई इस शर्मनाक वारदात ने हर किसी को झकझोर दिया है।

विज्ञापन


इसके बाद भी बदनामी के डर से मां ने एक रात तक बात छुपाए रखी, लेकिन दूसरी रात फिर कोशिश की तो पड़ोसी के घर जाकर रात बिताई।

बुधवार सुबह जब मां ने शर्मनाक घटना के बारे में जानकारी दी तो गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़िता के पति की जून माह में ही मौत हुई है।

विज्ञापन

दो महीने पहले मह‌िला ने खोया पत‌ि

rape with mother

कैंट कोतवाली क्षेत्र में जो कुछ हुआ वह सभ्य समाज के लिए किसी के कलंक से कम नहीं है। दरअसल परिवार के मुखिया की दो माह पहले जून में ब्रेन हेमरेज से हो गई थी।

पति की मौत के बाद इकलौता बेटा ही उसका सहारा था। पर ‌जिस बेटे के जिम्मे पिता के बाद मां की रक्षा और सेवा करनी चाह‌िए थी उसने ही मां को हवस का शिकार बना डाला।


23 साल के इस युवक ने सोमवार रात को शराब के नशे में अपनी मां की अस्मत लूट ली। मां उसे रिश्तों की दुहाई देती रही, लेकिन हैवान बने बेटे पर मां की चीखों और दुहाई को कोई असर नहीं हुआ।

दूसरी रात कोशिश की तो भागकर बची

rape with mother

बेटे की हवस का शिकार बनी मां एक रात लोक-लाज के डर से अपमान का घूंट पीकर रह गई। मंगलवार रात को बेटे ने फिर वो ही हरकत करने की कोशिश की तो मां के सब्र का बांध टूट गया। पीड़िता ने घर से भागकर पड़ोसी के घर रात बिताई।

सदमें में पीड़िता पूरी रात वह सो नहीं पाई। दिन निकला तो पड़ोसी की मदद से प्रधान के पास पह़ुंचकर बेटे की करतूत बताई। यह सुनकर आक्रोशित हुए लोगों ने आरोपी बेटे को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर डाली

मारपीट करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि मेडिकल के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। आरोपी नशे की लत का शिकार है। पीड़ित मां ही काम कर परिवार का पालन-पोषण करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed