फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with minor girl in kapkot

मरा हुआ बच्चा बताएगा बलात्कार का सच

Fri, 25 Jul 2014 03:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)
ब्यूरो / अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर) Updated Fri, 25 Jul 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
rape with minor girl in kapkot

उत्तराखंड के बागेश्वर में मरा हुआ बच्चा किशोरी के साथ हुए बलात्कार का सच बताएगा। कथित रूप से किशोरी से बलात्कार और उसके नवजात के शव को दफनाने के मामले में जांच तेज हो गई है।

विज्ञापन


रेप की शिकार किशोरी का गुरुवार को मेडिकल परीक्षण कराया गया। रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

यहां तक कि पुलिस के आग्रह पर एसडीएम कोर्ट ने किशोरी के नवजात बच्चे के शव को गड्ढे से निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी है। जरूरत पड़ने पर पीड़िता और आरोपी का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।

विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई FIR

rape with minor girl in kapkot

पीड़िता के पिता ने लीली गांव निवासी रतनराम के खिलाफ बुधवार को थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया कि उसकी 14 साल की पुत्री के साथ आरोपी ने पिछले साल बलात्कार किया, जिससे वह गर्भवती हो गई थी।

इस साल सात जुलाई को उसने बच्चे को जन्म दिया, जिसे उसी दिन आरोपी की मां ने दफना दिया। पुलिस ने रतनराम के खिलाफ बलात्कार और उसकी मां के विरुद्ध नवजात का शव छिपाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश रायपा ने बताया कि गुरुवार को जिला अस्पताल में महिला चिकित्सक से पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इसकी रिपोर्ट शीघ्र मिल जाएगी।

दफनाए शव का होगा पोस्टमॉर्टम

rape with minor girl in kapkot

रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। दफनाए गए नवजात के शव को निकालने के लिए मजिस्ट्रेट की अनुमति मिल गई है।

जंगल में दफनाए गए शव को शुक्रवार को गड्ढे से बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे हत्या के मामले की तफ्तीश में मदद मिलेगी।

जरूरत पड़ी तो पीड़िता और आरोपी का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। पीड़िता के आरोप संबंधी बयान न्यायालय में भी दर्ज होंगे।

इधर, आरोपों को नकारते हुए रतनराम ने कहा कि उसकी उम्र 60 साल है, वह कुंवारा और अध्यात्म से जुड़ा व्यक्ति है। उसे बिना वजह फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed