गार्ड ने किया मानसिक विकलांग युवती संग रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून घूमने आया दिल्ली का एक परिवार तब सकते में आ गया, जब मानसिक विकलांग बेटी ने इशारों में उससे दुराचार होने की बात बताई।
तीन दिन पुरानी घटना का पता चलते ही डाक्टर मां ने बेटी का मेडिकल कराने के बाद दून में जीरो रिपोर्ट दर्ज करा दी। दून पुलिस ने मामला दिल्ली ट्रांसफर कर दिया है।
दिल्ली के एक अस्पताल में महिला डॉक्टर की 36 वर्षीय बेटी मानसिक तौर पर विकलांग है।
दून कोतवाली में दर्ज कराया केस
परिवार शुक्रवार को घूमने के लिए दून पहुंचा। यहां बेटी ने इशारों में मां को बताया कि नौ जुलाई को जब वह अकेली थी, बिल्डिंग के गार्ड संतोष यादव ने बहाने से घर में घुसकर उससे दुराचार किया।
सकते में आई मां शनिवार को बेटी को लेकर दून कोतवाली पहुंची। बेटी का मेडिकल कराने के बाद उन्होंने गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट ने बताया कि मुकदमे को विवेचना के लिए दिल्ली भेज दिया गया है।