फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with girl in kashipur.

कूड़ा फेंकने गई लड़की से हैवानियत

Sun, 11 Jan 2015 04:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर Updated Sun, 11 Jan 2015 04:53 PM IST
विज्ञापन
rape with girl in kashipur.

उत्तराखंड काशीपुर में नाबालिग लड़की को पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह नाबालिग लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराकर कहा कि वह सुबह लगभग सात बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में कूड़ा फेंकने गई थी। अचानक पड़ोस में रहने वाले फईम ने उसको दबोच लिया और उसके साथ जबरन दुराचार किया।
विज्ञापन


उसका शोर सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची और फईम के चंगुल से उसे छुड़ाया। युवक उसकी मां को धक्का मारकर भाग गया। पुलिस ने लड़की को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी बीबी आर्या ने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, आरोपी फईम ने आरोप को झूठा बताया है।

पुलिस घर आई तो पता चला मामला

rape with girl in kashipur.

बलात्कार के आरोपी फईम के पिता सलीम ने बताया कि उनका लड़की के परिवार से कोई झगड़ा नहीं था। उसको घटना की तब जानकारी हुई जब पुलिस उसके लड़के को पकड़ने आई।

दुष्कर्म का आरोप झूठा, महिला समेत चार गिरफ्तार

लक्सर में तीन लोगों पर दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली महिला के आरोप जांच में झूठे निकले। पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया था कि तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में महिला आरोपों से पलट गई और छेड़छाड़ की बात कहने लगी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला झूठा पाया गया।

कोतवाली प्रभारी जयदेव आर्य ने बताया कि नवल सोनू और राकेश निवासी बहादरपुर तथा आरोप लगाने वाली महिला को अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed