फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with four year old baby girl.

देहरादून में चार साल की मासूम से बलात्कार

Mon, 19 Jan 2015 04:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 19 Jan 2015 04:43 PM IST
विज्ञापन
rape with four year old baby girl.

राजधानी देहरादून में मकान मालिक के बेटे ने किराएदार की चार साल की बेटी को हवस का शिकार बना लिया।

विज्ञापन


बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंची मां ने आरोपी को पकड़ लिया। मारपीट के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
शर्मसार करने वाली यह वारदात बसंत विहार थाना क्षेत्र की है। किराए पर रहने वाले एक परिवार की चार साल की बिटिया शनिवार रात को घर में अकेली थी।

पिता काम पर गए हुए थे, जबकि मां काम से छत पर थी। इसी बीच मकान मालिक का 18 साल का बेटा शशिकांत किराएदार के कमरे में आ गया। बच्ची को अकेला पाकर शशिकांत ने उसके साथ मुंह काला किया। बेटी की चीख सुनकर मां दौड़कर नीचे आई तो आरोपी वहां से भाग लिया।

आरोपी को उसके घर से पकड़कर उसकी धुनाई की गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई। रात में मेडिकल कराकर रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बसंत विहार एसओ प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। शशिकांत एक पेट्रोल पंप पर काम करता है।

विज्ञापन

सातवीं की छात्रा संग दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

rape with four year old baby girl.

हरिद्वार नगर कोतवाली से सटी ब्रह्मपुरी बस्ती में सातवीं की छात्रा को पड़ोसी युवक ने हवस का शिकार बना लिया। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसआई पंकज देवरानी ने बताया कि घर में कामकाज करने वाली एक महिला का आरोप है कि उसकी पुत्री स्कूल जाने की बात कहकर घर से गई थी। तभी पड़ोस का रहने वाला युवक टिंकू पुत्र बाबूराम उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुराचार किया।

महिला की मानें तो उसने खुद युवक को उसके घर में घुसकर रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक दुकान में कार्य करता है। पुलिस किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed