फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with Dumb and deaf woman, accused arrested.

घर में अकेली पा मूक-बधिर महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Mar 2016 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी (देहरादून)
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी (देहरादून) Updated Tue, 29 Mar 2016 03:06 AM IST
विज्ञापन
rape with Dumb and deaf woman, accused arrested.
रेप - फोटो : Demo Pic

देहरादून के कालसी में एक मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने महिला के देवर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


यह घिनौनी वारदात कालसी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ हुई है। महिला का पति प्रदेश के दूसरे जिले में मजदूरी करता है। महिला का बड़ा बेटा जेठ के यहां रहता है और मासूम बेटी मां के साथ ही रहती है।
विज्ञापन


घर में थी अकेली
बीते 26 मार्च की रात महिला घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि रात को आरोपी उसके घर आ धमका और डरा-धमका कर उससे दुष्कर्म किया और भाग गया। इसके बाद पीड़िता ने लोगों से इशारों में आपबीती सुनाई तो ग्रामीणों ने आनन फानन में पंचायत बुलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में कोई निर्णय नहीं होने पर महिला के देवर ने पुलिस में नामजद मुकदमा दर्ज कराया।  थानाध्यक्ष हरिओमराज चौहान ने बताया कि आरोपी को सोमवार शाम शंभू की चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed