फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with disabled old woman

हरकी पैड़ी पर विकलांग वृद्धा से दुराचार

Thu, 08 May 2014 01:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 08 May 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
rape with disabled old woman

धर्मनगरी हरिद्वार में एक युवक ने विकलांग वृद्धा (70 वर्षीय) से दुराचार किया।

विज्ञापन


शोर शराबा सुनकर लोगों ने आरोपी युवक को धर दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

भीख मांगती है 70 वर्षीय पीड़ित महिला

rape with disabled old woman

हरकी पैड़ी के पास एक 70 वर्षीय महिला भीख मांगती है। मंगलवार रात को वह महिला घाट के पास सो रही थी।

इसी बीच एक 32 वर्षीय युवक वहां पहुंचा और वृद्ध भिखारिन का मुंह दबोचकर उसे जबरन महिला घाट के पास एक सुलभ शौचालय में ले गया, जहां उसने वृद्धा के साथ दुराचार किया।

वृद्ध महिला एक हाथ से विकलांग होने के कारण आरोपी का विरोध नहीं कर पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ‌के खिलाफ मुकदमा दर्ज

rape with disabled old woman

शोर-शराबा सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने आरोपी युवक को धर दबोचा। इसी बीच पुलिस भी वहां पर पहुंच गई।

पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। वहीं पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया।

नगर कोतवाली के एसएसआई पंकज देवरानी ने बताया कि पुलिस ने दुराचार करने वाले आरोपी प्रदीप निवासी मोहल्ला कड़च्छ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed